“To plunder, to slaughter, to steal, these things they misname empire; and where they make a wilderness, they call it peace.”
Tacitus
Simpons @ Tatanagar
Homer: Yeah Moe that team sure did suck last night. They just plain sucked! Ive seen teams suck before, but they were the suckiest bunch of sucks that ever sucked! Oh, I gotta go, my damn weiner kids are listening.
Who's Online
We have 3 guests online
Wheels 2008 : Techies’ tryst with fun and masti
Jan 29, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स जीईटी क्लब की ओर से टेल्को क्लब में आयोजित 'व्हील्स-08' के दूसरे दिन भी रंगारंग कार्यक्रम-प्रतियोगिताओं की धूम रही। सोमवार को भी 'रंगोली', 'मेंहदी' समेत अन्य 'लेडिज इवेंट' व 'मिस्टर एंड मिसेज व्हील्स' कार्यक्रमों को देखने के लिए काफी लोग मौजूद थे। गीत-संगीत की धुन पर जहां दर्शक प्रतिभागियों के साथ-साथ थिरक रहे थे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में टाटा मोटर्स, टेल्कॉन व टाटा कमिंस के युवा इंजीनियर सक्रिय थे। इस मौके पर हुई 'रंगोली प्रतियोगिता' में कविता नारायणन व केदार देशपाडे प्रथम, तपन रवि दास, गुरुचरण लमाय व शकीला बानो द्वितीय तथा शताब्दी राय, प्रियंका कुमारी व पूर्णिमा महतो को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार 'मेंहदी प्रतियोगिता' में अनुरिका कौर व निवेदा वी., हंसा व रितिका तथा मंजीत कौर व अमरजीत कौर क्रमश: श्रेष्ठ रहीं।
'बुगी-बुगी' में इप्शा मोहंती, तान्या राय व वनिका बादशाह अव्वल रही। 'विज-क्विज' में प्रमित दास व मनीष आनंद प्रथम, राघवेंद्र व विनय एन. द्वितीय तथा अभिलाष मिश्रा व सुधाकर कामत को तृतीय स्थान मिला, तो 'ट्रेजर हंट' में दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित पांडेय, अंकित चटर्जी व सन्नी के ग्रुप को प्रथम, डी. कीर्ति राव, डीवी सुयश राव, अमन व सुरन गुहा को द्वितीय तथा वसीम अफजल, आशीष सेनापति, अमित पांडेय व एस. कार्तिक के ग्रुप को तृतीय पुरस्कार के योग्य पाया गया। प्रतियोगिता के क्रम में मंगलवार को कोरियोग्राफी, एकल गायन, फेस पेंटिंग, क्विज, पंच व डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा अंत में विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा।