From 01-01-2009 until 10-01-2009 we have
  • 41 new artiles
  • 11 modified articles
  • 2 new weblinks
  • 0 files added

Quotes @ Tatanagar

I hold that a little revolution now and then is a good thing.

Thomas Jefferson
Sikhs will celebrate Nava Saal Guru Dey Naal PDF Print E-mail

Dec 26,जमशेदपुर। पूरा शहर 31 दिसंबर की रात जब क्लब-बार में पीने-पिलाने के दौर के साथ नाच गाकर नववर्ष आगमन की खुशियां मना रहा होगा, तब सिख समुदाय के लोग पूरी रात गुरुवाणी गाकर 'नवां साल गुरु जी दे नाल' मनाएंगे। इस बार नया साल सिखों के लिए दोहरी खुशी लेकर आ रहा है। इस साल जहां उन्हें श्री गुरु गोविंद सिंह जी के शस्त्रों व बाबा दीप सिंह जी द्वारा हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन करने का मौका मिलेगा, वहीं पाश्चात्य सभ्यता की कूल्हा मटकाऊ संस्कृति के बजाये सिखों को गुरु महाराज के चरणों में बैठकर नये साल के स्वागत का सुख लूटने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

 

 

इन दिनों बीर खालसा दल उक्त अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी क्रम में बीर खालसा दल की बैठक अध्यक्ष स. जोगिंदर सिंह दीप की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्री हजूर साहिब नांदेड महाराष्ट्र से प्रारंभ गुरु मानिओ ग्रंथ जागृति यात्रा के जमशेदपुर आगमन पर स्वागत व नववर्ष के स्वागत में 31 दिसंबर को आयोजित होने वाले कीर्तन दरबार के बारे में विचार किया गया। इसके अलावा बैठक में 31 दिसंबर को सुबह नौ बजे साकची गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत के उद्घाटन से पूर्व शोभायात्रा निकालने, कीर्तन दरबार सजाने व गुरु का लंगर बरतने का निर्णय लिया गया। बैठक में साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान स. महेन्दर सिंह, महासचिव कुलबीर सिंह, जैमल सिंह बरियार, बलदेव सिंह बब्बू, सतनाम सिंह सिद्धू, करतार सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजीत सिंह, श्याम सिंह भाटिया, हरभजन सिंह भुरजी, परमजीत सिंह भुरजी, बीवी राज कौर, गुरविन्दर कौर आदि उपस्थित थे। अंत में मास्टर हरजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

Comments
Add NewSearchRSS
Only registered users can write comments!

Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved.

 
< Prev   Next >

Sponsored Ads