Quotes @ Tatanagar

Real learning comes about when the competitive spirit has ceased.

J. Krishnamurti

Simpons @ Tatanagar

Bart: What if you're a really good person, but you get into a really, really bad fight and your leg gets gangrene and it has to be amputated. Will it be waiting for you in heaven?

Who's Online

We have 2 guests online
Short Film Festival Inaugurated PDF Print E-mail

Jul 06, जमशेदपुर। सोसाइटी फॉर प्रोमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस, जमशेदपुर व टेक फाइव कम्यूनिकेशन, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मोत्सव की शुरूआत हुई, जिसका उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि टाटा स्टील कारपोरेट कम्यूनिकेशन के चीफ संजय चौधरी व निदेशक तकनीकी शिक्षण दीपांकर सेनगुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फिल्मोत्सव की शुरूआत शहर की फिल्मकार विजोत प्रज्ञा त्रिपाठी की अंग्रेजी फिल्म 'कॉफी हाउस' से हुई। 30 मिनट की यह फिल्म उड़िया कहानी पर आधारित थी, जिसमें तीन प्रेम कहानियां साथ-साथ चलती हैं। लेकिन सभी का अंत बिखराव के रूप में होता है।

दो दिवसीय फिल्मोत्सव 'शार्ट्स-08' के दौरान टेक-5 के निदेशक तथागत भट्टाचार्य की कलर्ड , निरुपम सरकार की साकेत , अभिषेक गांगुली व अरिंदम घोष की ब्रत्य , अरुण अग्रवाल की ह्यूमन गारबेज (अंग्रेजी-23 मिनट), देबजीत बेरा की द लास्ट ट्रेन (बांग्ला-15 मिनट), ब्रजमोहन पांडेय की वी आर हिटलर्स (हिंदी-21 मिनट), शैलेन डे की एपोकैलिप्स (अंग्रेजी-8 मिनट), निचिता राय की कठपुतली (हिंदी-8 मिनट), तथागत चौधरी की हाय मॉम (अंग्रेजी-30 मिनट), पार्था गांगुली की बाइसेक्ट (बांग्ला-18 मिनट) व अंतिम फिल्म प्रज्ञा त्रिपाठी की हिंदी फिल्म हवा मिठाई दिखायी जाएगी, जिसकी अवधि 13 मिनट है। उदघाटन समारोह के मौके पर तथागत भट्टाचार्य ने इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने का प्रस्ताव पेश किया, तो मिस जेनी शाह ने इसे भविष्य में वृहद व प्रतियोगिता के रूप में प्रस्तुत करने का विचार व्यक्त किया।

Comments
Add NewSearchRSS
Only registered users can write comments!

Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved.

 
< Prev   Next >

Sponsored Ads

Real time web traffic

Visits yesterday: 606
Visits today: 338
Visits this month: 3973
Visits till date: 142546
Maximum visits a day: 5073
Maximum visits a month: 21709
Pages visited today: 3979
Bots today: 0