Quotes @ Tatanagar

It is important that we refrain from engaging in mob judgment in dealing with these soldiers and Marines who come from our homes, our schools and our churches. It is estimated that 72% of the troops in Iraq favor a rapid if not immediate pull-out.

Doug Nelson, truthout.org

Simpons @ Tatanagar

Marge: I'm worried about the kids, Homey. Lisa's becoming very obsessive. This morning I caught her trying to dissect her own raincoat.

Who's Online

We have 5 guests online
"Guru Manyo Granth Jagriti Yatra" reaching Jamshedpur PDF Print E-mail

Dec 30, जमशेदपुर। श्री अबिचल नगर हजूर तख्त साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) से प्रारंभ हुई 'गुरु मानिओ ग्रंथ जागृति यात्रा' रांची से कल शनिवार को अपने त्रिदिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर आ रही है। यात्रा रांची से सड़क मार्ग द्वारा सुबह 11.45 पारडीह पहुंचेगी। यहां झारखंड सह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. शैलेंद्र सिंह नगर की गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान व साध-संगत के साथ जीवंत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवानी करेंगे। वहां स. जवाहर सिंह की फैक्ट्री में थोड़े ठहराव के बाद 10 माइल होटल, दसमेश बाग गुरुद्वारा होते हुए एक बजे संत कुटिया गुरुद्वारा पहुंचेगी, वहां लंगर बरता जाएगा। फिर दोपहर दो बजे मानगो पुल पहुंचेगी। यहां मानगो चौक से पुल तक मानगो गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह अन्य पदाधिकारियों व संगत संग पुष्पवर्षा करेंगे।

पुल से जमशेदपुर की संगत यात्रा को लेकर नगर कीर्तन के रूप में पुराना कोर्ट रोड होते हुए साकची गुरुद्वारा आएगी। यहां टैक्सी स्टैंड पर भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के गुरुदेव सिंह राजा, बंटी सिंह और हैप्पी सिंह ने दूध-चाय से संगत की सेवा का इंतजाम किया है। साकची गुरुद्वारा में जीवंत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी रात भर विश्राम करेंगे। उधर गुरुद्वारा मैदान में बीर खालसा दल द्वारा बनवाये गए शानदार पंडाल में शाम पांच से रात नौ बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा। इसके साथ ही श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के शस्त्र व पुरातन हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन संगत को कराये जायेंगे।

 

Comments
Add NewSearchRSS
Only registered users can write comments!

Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved.

 
< Prev   Next >

Sponsored Ads

Real time web traffic

Visits yesterday: 563
Visits today: 181
Visits this month: 2558
Visits till date: 199614
Maximum visits a day: 6945
Maximum visits a month: 27696
Pages visited today: 7579
Bots today: 0