जमशेदपुर। रविवार को पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ साकची गुरुद्वारा के पुराने भवन के सुखासन से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की 16 बीड़ को नई इमारत लाकर सुखासन पर विराजमान किया गया। साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान स. महेंदर सिंह, स. अमरप्रीत सिंह काले, मान सिंह, इंजीनियर अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, अजीत सिंह, महेंद्र सिंह रेखराज सहित साकची के सिख समुदाय के अन्य गणमान्य लोग सिर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को लेकर नये भवन लाये।
इससे पूर्व पुराने भवन में पारंपरिक रूप से गुरुवाणी का पाठ व अरदास हुई। इसके बाद परंपरा के अनुसार धार्मिक कृत्य संपन्न कर सभी 16 बीड़ नये भवन के सुखासन पर लाकर विराजमान की गई। यहां एक बार फिर अरदास हुई। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विश्राम कराया गया।