| 2008 is going to be Music, Masti & Dhamaal |
|
|
|
|
Dec 29, जमशेदपुर। म्यूजिक, मस्ती और धमाल। यह सब होगा नये साल के स्वागत में। यानी 31 दिसंबर की रात को। साल के इस आखिरी रात को डांस की मस्ती होगी, डीजे का म्यूजिक होगा और हॉट-मॉडलो व आइटम गर्ल का जलवा भी सिर चढ़कर बोलेगा। जी हां, 31 दिसंबर की रात को सबसे हसीन रात बनाने की तैयारी शहर में चल रही है। पुराने साल की आखिरी रात और अगले साल की पहली सुबह को यादगार बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। इसके लिए शहर के सभी होटलों में न्यू इयर पार्टी की स्पेशल तैयारी की गयी है। कहीं डीजे नाइट की धूम होगी तो कहीं ब्लास्ट नाइट का धमाल। सिटी इन में होगा 'ब्लास्ट नाइट' नेशनल हाइवे स्थित होटल 'सिटी इन' में 31 दिसंबर की रात को 'ब्लास्ट नाइट' के तहत लॉन में एक ओर मुंबई की 'आइटम डांसर' अपना जलवा बिखेरेंगी, तो दूसरी ओर कोलकाता की डांस ग्रुप माहौल को थिरकाएगी। इस दौरान खूबसूरत मॉडल कैटवाक करती हुई दिखेंगी, जिसमें कोलकाता की मशहूर मॉडल डिंपी व प्रियंका भी अपना जादू बिखेरेंगी। ब्लास्ट नाइट में मिमिक्री आर्टिस्ट भी होंगे। यह सब शहर के कपल को मुहैया होगा सिर्फ 12 सौ रुपये में। वे अपने साथ 6 साल से अधिक उम्र के बच्चे ले जाना चाहें तो उन्हें छह सौ रुपये अतिरिक्त प्रति बच्चा भुगतान करना होगा। सिटी इन के महाप्रबंधक विजय पिल्लई ने बताया कि ब्लास्ट नाइट के दौरान बेस्ट कपल को गिफ्ट भी प्रदान किये जाएंगे। सेंटर प्वाइंट में गूंजेगी डीजे की धुन बिष्टुपुर स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में इस बार नये साल का स्वागत डीजे की धुन के साथ किया जाएगा। 31 दिसंबर की रात को मुंबई के डीजे के साथ आरजे राजदीप की स्वर लहरियों से होटल का बैंक्वट हॉल गुलजार होगा। इसमें प्रति युगल 15 सौ रुपये खर्च कर शहरवासी अनलिमिटेड डिनर व ड्रिंक्स का आनंद उठा सकेंगे। वहीं होटल के रूफटॉप पर लाइव म्यूजिक के साथ 699 रुपये में प्रति युगल कैंडल लाइट डिनर की सुविधा रहेगी। होटल के एफएंडबी मैनेजर रीतेश गुप्ता ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहरवासी स्पाइस किचेन रेस्टोरेंट में 299 खर्च कर कैंडल लाइट डिनर (बुफे) का आनंद भी उठा सकेंगे। तो उस दिन होटल में आने वाले ग्राहकों को उपहार भी दिए जाएंगे। रीजेंट में कोलकाता की डांस ग्रुप मचाएगी धूम होटल रीजेंट में 31 दिसंबर की रात को रूफटॉप पर कोलकाता का डांस ग्रुप अपना जलवा तो बिखेरेगा ही, वहीं डीजे की धुन पर भी युगलों को थिरकने का मौका मिलेगा। एजीएम स्वरूप चक्रवर्ती ने बताया कि प्रति युगल 2000 रु. लिए जाएंगे, जिसमें मस्ती भरी रात के साथ ड्रिंक्स-डिनर का आनंद भी लोग उठा सकेंगे। गंगा, हिलव्यू और टेंथ माइल स्टोन में भी यादगार होगी रात नये वर्ष में होटल गंगा इंटरनेशनल, हिलव्यू रिसोर्ट व टेंथ माइल स्टोन में भी नये साल के स्वागत में म्यूजिक और मस्ती का धमाल होगा। होटल गंगा इंटरनेशनल में भी डीजे, डांस के साथ डिनर का उम्दा इंतजाम किया गया है। हाइवे स्थित होटल हिलव्यू रिसोर्ट ने शहर के होटलों से आधी कीमत पर सारी मस्ती उपलब्ध कराने का दावा किया है, तो टेंथ माइल स्टोन आदि में भी डांस व डिनर का लुत्फ शहरवासी ले सकेंगे।
Only registered users can write comments! Powered by !JoomlaComment 3.12 Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved. |
||||||
| < Prev | Next > |
|---|










