Steel city is the place for Faith and Reverence : Baba Ramdev
Feb 27,जमशेदपुर। योग गुरू बाबा रामदेव ने मंगलवार को टाटानगर स्टेशन में लौहनगरी को मेहनतकश लोगों की नगरी बताते हुए कहा उनकी काफी लंबे समय से लौहनगरी आने की इच्छा थी। वह इच्छा अब पूरी होने जा रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि जमशेदपुर आधुनिकता की दौड़ में महानगरों की बराबरी करते हुए भी अपनी भारतीय संस्कृति व सभ्यता को जीवित रखे हुए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लौहनगरी में आस्था और विश्वास का सागर है। यहां के लोगों को अपने कर्म और अपनी सेवाधर्म पर पूरी आस्था है। यही कारण है कि शहर में योग शिविर को लेकर अभी से इतनी उत्सुकता है।
उन्होंने 9 मार्च से 14 मार्च तक शहर में आयोजित होने वाले शिविर के जरिए लौहनगरी के लोगों को योग की यात्रा कराने की बात कही।
बाबा रामदेव मंगलवार को झारसुगोड़ा में योग शिविर समाप्त कर संबलपुर हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता जाने के क्रम में टाटानगर स्टेशन में रुक जमशेदपुर योग विज्ञान शिविर के आयोजन समिति के सदस्यों से मिलकर लौहनगरी में आयोजित शिविर की तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। क्षण भर के लिए टाटानगर स्टेशन में रुके रामदेव बाबा से जमशेदपुर योग विज्ञान शिविर आयोजन समिति के सचिव मुरलीधर केड़िया, सह सचिव कृष्णा खेतान, सह सचिव बजरंगलाल अग्रवाल, बीएन शर्मा, दिनेश अग्रवा, सत्यनारायण अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, हरि सोंथालिया व मानव केड़िया ने मुलाकात की। जितनी देर तक बाबा रामदेव टाटानगर स्टेशन पर रुके उतनी ही देर तक पूरे स्टेशन परिसर में भारत माता का जयघोष गूंजता रहा। इस दौरान बाबा रामदेव ने आयोजन समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। उधर आयोजन समिति द्वारा शिविर के संबंध में मंगलवार को एक बैठक भी की गयी। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा बाबा रामदेव को राजकीय अतिथि बनाये जाने की घोषणा किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में श्रीकृष्ण खेतान, बजरंगलाल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, बीएन शर्मा, रतन जोशी, सत्यनारायण अग्रवाल, ओम गर्ग, दुर्गा मित्तल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Jaspal Sing : I join Dr. Mohan Kumar to encourage our very own Rajdeep with votes for winning Indian Idol. Not that an artiste with his kind of excellent talent needs the 'tag' of 'Idol', since he is already acclaimed to be the best participant and is sure to go on to achieve his dreams in the world of music- still, he deserves all kudos for perseverance. And he should not be made to feel 'deprived' owing to our 'apathy'. So, people, sms ur votes for RAJDEEP to 52525 every Friday 9PM !
Jaspal Sing : and in this case, we are blockking users giving such information
Jaspal Sing : James....we can't stop someone from posting on the shoutbox, if user is member of tatanagar.co
James Vijay : Jaspal if possible do block this stupid viagra from this beautiful site. he is spoiling our site. thanks.
Dr Mohankum : Time again to encourage our very own Rajdeep with votes for winning Indian Idol. Not that an artiste with his kind of excellent talent needs the 'tag' of 'Idol', since he is already acclaimed to be the best participant and is sure to go on to achieve his dreams in the world of music- still, he deserves all kudos for perseverance. And he should not be made to feel 'deprived' owing to our 'apathy'. So, people, sms ur votes for RAJDEEP to 52525 every Friday 9PM !
MD ANUS ALI : Wishing all JSRians a very happy, prosperous New Year.
smit : Happy New Year Jamshedpur
Jaspal Sing : Team Tatanagar.com wishes everyone happy and prosperous new year
Rajesh : A VERY VERY HAPPY NEW YEAR .. Regards RaaJ.