From 01-12-2008 until 02-12-2008 we have
  • 8 new artiles
  • 1 modified articles
  • 0 new weblinks
  • 0 files added

Quotes @ Tatanagar

Our nation must undergo a radical revolution of values beginning with a shift from a "thing-oriented" society to a "person-oriented" society.

Martin Luther King, Jr. 1967
New Sakchi Gurudwara is ready for Sangat PDF Print E-mail

Dec 30, जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा की 75 साल पुरानी इमारत तोड़ बनवाया गया नया भवन 31 दिसंबर सोमवार संगत को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान स. महेंदर सिंह, सलाहकार दर्शन सिंह गंभीर, बिल्डिंग इंचार्ज इ. अवतार सिंह व महेंद्र सिंह, जत्थेदार सुच्चा सिंह, महासचिव कुलबीर सिंह, प्रवक्ता सुरजीत सिंह छित्ते ने बताया कि इस दिन पुराने हाल से गुरु ग्रंथ साहिब जी की शोभायाज्ञत्रा निकलेगी। इसके बाद बाबा दीप सिंह द्वारा हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब के सरूप का नए हाल में हजूर साहिब नांदेड़ के जत्थेदार सुच्चा सिंह प्रकाश करेंगे। फिर अरदास कर नई इमारत संगत को समर्पित की जाएगी। 

इस मौके पर जत्थेदार व उनके साथ आये पंज प्यारों को सरोपा भेंट किया जाएगा। यहां दोपहर 12 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा। फिर लंगर बरता जाएगा। उधर पहली जनवरी से नई इमारत में अखंड पाठ की लड़ी प्रारंभ हो जाएगी। नई इमारत में 75375 फीट का हाल, 18 फीट ऊंची छत, 32 फीट ऊंचा गुंबद है और इसमें 2500 संगत के बैठने की व्यवस्था है। इसमें ढाई लाख लागत वाली पीतल की पालकी साहिब मुरादाबाद से लाकर स्थापित की गयी है। इमारत के चारो ओर अतिथियों के लिए 16 कमरे व एक सुखासन व एक अखंड पाठ कक्ष बना है। प्रधान महेंदर सिंह ने बताया कि पालकी साहिब के ऊपर का चंदोवा, श्लोक पट्टी व रूमाला हर माह संक्रांति पर बदल दिया जाएगा। 

Comments
Add NewSearchRSS
Only registered users can write comments!

Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved.

 
< Prev   Next >

Sponsored Ads