“Education is a progressive discovery of our own ignorance.”
Will Durant (1885 - 1981)
Simpons @ Tatanagar
Chief Wiggum: Well let me ask you this: shut up.
Who's Online
BSNL Offers new Schemes on new year
Jan 30, जमशेदपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने नये साल में अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक योजनाएं पेश की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से जहां उपभोक्ताओं को लंबी लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा, ऑन लाइन बिल भुगतान पर छूट और बीमा की सुविधा मिलेगी वहीं शिकायत होने पर त्वरित कार्रवाई भी होगी। जमशेदपुर दूरसंचार सर्किल के महाप्रबंधक आरके मिश्रा ने इन योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हम अपने उपभोक्ताओं को नये साल में कई योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने की योजना पर काम शुरू कर चुके हैं। साथ ही जिन उपभोक्ताओं को अपनी सेवा को लेकर शिकायत है उन्हें संतुष्ट करने पर भी जोर है।
उन्होंने बताया कि पोस्टपेड मोबाइल रखने वाले उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीएसएनएल ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। तेजी से इस पर काम चल रहा है और इस सप्ताह के अंत तक यह सेवा शुरू हो जायेगी। ग्राहक अपने क्रेडिट, विसा और डेविट कार्ड के माध्यम से इसका भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए बीएसएलएल ने एचडीएफसी बैंक से समझौता किया है। वह पैसे जमा कराने के बाद बीएसएनएल खाते में रकम ट्रांसफर करेगा। इस सुविधा के लिए ग्राहकों को बीएसएनएल के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू झारखंड डॉट को डॉट इन को लॉग कर जमशेदपुर सेक्शन में जाना होगा और वहां यूजर को अपना नाम व पासवर्ड डालकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जीएम ने कहा कि उन्हें इस सेवा के लोकप्रिय होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। क्योंकि पोस्टपेड सेवा के उपभोक्ताओं में अधिकांश ऐसे लोग हैं जिनके पास बिल जमा करने के लिए या तो लाइन में लगने का समय नहीं है या वे इससे बचना चाहते हैं। ऐसे में वे इसका लाभ निश्चित रूप से लेना चाहेंगे। अनुमान है कि 10 से 15 प्रतिशत उपभोक्ता इसका लाभ उठायेंगे। इस प्रकार इतनी भीड़ बिल काउंटर पर कम होगी। इसकी सबसे खास विशेषता यह है कि ग्राहकों को बिल में एक प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व बेसिक टेलीफोन बिल ऑनलाइन करने का हमारा अनुभव काफी अच्छा रहा है। शहर के करीब एक हजार उपभोक्ता प्रतिदिन इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इसके पूर्व डाक से भेजने के कारण कई बार बिल देर से उपभोक्ताओं के पास पहुंचता था और उन्हें परेशानी होती थी। अब काफी पहले उपभोक्ताओं को अपने बिल के बारे में जानकारी मिल जाती है। तेजी से इंटरनेट उपभोक्ताओं की शहर में बढ़ती संख्या को देखते हुए बीएसएनएल ने इस प्रयोग को अपनाया है।
महाप्रबंधक ने बताया कि बीएसएनएल ने अपने फिक्स फोन धारकों के लिए आकर्षक बीमा योजना शुरू की है। फोन धारकों को प्रति कनेक्शन 50 हजार रुपये की बीमा सुविधा प्रदान की जायेगी। इसमें धारक की दुर्घटना में मौत होने पर पूरा जबकि अपंग होने की स्थिति में आंशिक भुगतान किया जायेगा। हालांकि क्लेम लेने के लिए अन्य शर्तो को पूरा करने के अलावा कोई बिल बकाया नहीं होना चाहिए।
श्री मिश्रा ने बताया कि बीएसएनएल अपनी सेवा में त्रुटि या शिकायत को कम से कम करने के प्रयास में गंभीरता से जुटा है। इसके लिए एक ऑनलाइन शिकायत कोषांग शुरू किया गया है। उपभोक्ता किसी भी तरह की शिकायत इस पर दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक नोडल अफसर की नियुक्ति की गयी है। 26 जनवरी से शुरू हुई इस सेवा का परिणाम भी दिखने लगा है। पहले उपभोक्ता मानगो के सुधीर कुमार झा ने शिकायत दर्ज करायी कि उन्होंने डेढ़ वर्ष पहले इंटरनेट कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। लेकिन आज तक उन्हें यह सुविधा नहीं मिली। महाप्रबंधक ने इस पर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। चूंकि उन्होंने आवेदन कागज पर किया था और केस पुराना था इसलिए उसे खोजने में परेशानी हुई। लेकिन आखिरकार उसे खोजकर उसका निष्पादन तुरंत कर दिया गया। जीएम ने बताया कि हम अब ग्राहक संतुष्टि पर अधिक जोर दे रहे हैं। निश्चित रूप से इसका परिणाम बेहतर होगा।