May 15, जमशेदपुर। 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के 41वें जन्मदिन का जश्न गुरुवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान जहां चेशायर होम में खुशियां बांटी जायेंगी, वहीं शहरवासियों को भी मौजमस्ती करने का मौका मिलेगा। जन्मदिन की शुरूआत करते हुए माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने साकची स्थित अपनी चाट दुकान में विशेष पूजा एवं हवन किया। दुकान में माधुरी दीक्षित की तस्वीर रखकर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया, तो इसके बाद अभिनेत्री की दीर्घायु होने की कामना के साथ आहूति दी गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। हीं देर रात दीवाने पप्पू ने पद्मश्री की आकृति का बड़ा से केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर माधुरी को जन्मदिन की बधाई दी।
इस दौरान नाच गाने का दौर भी जारी था, जिसमें आम लोग भी शामिल थे। पप्पू भी दुकान के सामने देर रात तक माधुरी के गानों पर थिरकते रहे। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह सुंदरनगर स्थित चेशायर होम एवं बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम के लोगों के साथ माधुरी दीक्षित का जन्मदिन का जश्न मनाया जायेगा। वहीं शाम को साकची स्थित दुकान पर नगर वासियों के साथ मौजमस्ती कर जश्न मनाया जायेगा।
Jaspal Sing : all contributed videos are available at «link»
Jaspal Sing : the latest being amature videos on current flood in Jamshedpur
Jaspal Sing : Dear friends, I am delighted to see the participation from citizen of jamshedpur to share their view points, pictures and videos with us on tatanagar.com
Jaspal Sing : Photo Gallery is accessible through About City Section and thank to all who contributed these pictures
Jaspal Sing : Few photographs on the ravage and fury of flood in Jamshedpur has been put in Photo gallery section of tatanagar.com
Jaspal Sing : Tatanagar.com is concerned with repeat scenario of flood in key areas of Jamshedpur and seek opinion and views to raise with concerned authorities
Jaspal Sing : read deliver word as driven...my mistake in typo
Jaspal Sing : The portal is community deliver and incidently I am just being moderator and hence any content related to this beautiful city is welcome