Quotes @ Tatanagar

Happiness is when what you think, what you say, and what you do are in harmony.

Mahatma Gandhi

Simpons @ Tatanagar

Flanders: Bless the grocer for this wonderful meat, the middleman who jacked up the price, and let's not forget the humane but determined boys at the slaughterhouse.

Who's Online

DC, SDO and Inspector Trasferred in Kadma Fiasco PDF Print E-mail

May 11, जमशेदपुर। चाईबासा में जन्मे-पले बढ़े व 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी रवींद्र कुमार अग्रवाल को पूर्वी सिंहभूम का नया उपायुक्त बनाया गया है। शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के विशेष दखल पर इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। अग्रवाल केरल कैडर के आईएएस अफसर हैं और फिलहाल डेपुटेशन पर झारखंड में पांच वर्षो के लिए पदस्थापित हैं। झारखंड में अभी चार साल की सेवा बाकी है। जमशेदपुर के कदमा गणेश पूजा मैदान में झामुमो के दिवंगत सांसद सुनील महतो की मूर्ति स्थापना को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ था। मैदान में प्रशासन द्वारा लागू की गयी निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर जब प्रतिमा स्थापित करने का काम चल रहा था तो धालभूम के एसडीओ रंजन चौधरी समेत दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों ने इसका कड़ा विरोध किया। इस क्रम में जमकर बवाल हुआ और सांसद सुमन महतो के साथ पंगा इस कदर बढ़ गया कि तमतमाई सुमन महतो ने सार्वजनिक रूप से एसडीओ को बलात्कार के मामले तक में फंसाने की धमकी दे डाली।

इसके बाद एसडीओ ने सांसद एवं झामुमो के अन्य नेताओं के खिलाफ कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। उधर झामुमो ने इस मामले में कड़ा रुख करते हुए सरकार को अल्टीमेटम दे दिया कि यदि 24 घंटे के अंदर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डा. नितिन मदन कुलकर्णी, धालभूम के एसडीओ रंजन चौधरी और कदमा थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद पर कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में बंद किया जाएगा। डीसी और एसडीओ का तबादला कराने के लिए भू राजस्व व सहकारिता मंत्री दुलाल भुइयां खास तौर पर सक्रिय हो गये। पार्टी की ओर से सरकार पर जबरदस्त दबाव बनाया गया। सुप्रीमो शिबू सोरेन से भी गुहार लगायी गयी। इसके बाद मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के स्तर से दखल दिया गया और शनिवार की देर रात उपायुक्त पद से डा. नितिन मदन कुलकर्णी और एसडीओ पद से रंजन चौधरी का तबादला कर दिया गया। जबकि कदमा थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद को निलंबित करते हुए मनोज गुप्ता को नया थाना प्रभारी बना दिया गया।

उधर झामुमो ने डीसी एसडीओ और थाना प्रभारी पर गाज गिर जाने पर संतोष तो जताया है, लेकिन रविवार को आहूत बंद को वापस नहीं लिया है। सांसद सुमन महतो ने शनिवार की देर रात बताया कि तीन में से अभी दो मांगे पूरी हुई है। पार्टी की तीसरी मांग थी पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त की गई शहीद सुनील महतो की प्रतिमा को ससम्मान वापस किया जाए। लेकिन अब भी प्रतिमा को वापस नहीं किया गया है। लिहाजा रविवार को पूर्वी सिंहभूम बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक आहूत इस बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है।

Comments
Add NewSearchRSS
Only registered users can write comments!

Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved.

 
< Prev   Next >

Sponsored Ads

Real time web traffic

Visits yesterday: 289
Visits today: 38
Visits this month: 4208
Visits till date: 89913
Maximum visits a day: 3246
Maximum visits a month: 15266
Pages visited today: 1305
Bots today: 284